शाहपुरा- महाप्रभु स्वामी रामचरण कन्या विद्यापीठ में शुक्रवार को अणुवर्त सेवा समिति के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश कुमावत की अध्यक्षता में प्रतियोगिता के दौरान इसमें 50 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन सरिता छीपा, रेहाना परविन एवं पूर्णा पारीक, ओम प्रकाश वर्मा द्वारा किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि सैनी बी.एड. द्वितीय से द्वितीय स्थान कोमल धोबी, डीएलएड द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान अर्पिता कुमावत, डीएलएड प्रथम वर्ष विजेता रही छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बृजेश शर्मा, लेखराज पाराशर, अभिषेक बसेर, अनुराग शर्मा, अमित कुमार शर्मा, मीना शर्मा, राजेश कुमावत सहीत छात्राएं उपस्थित रही।


