—->गाजे बाजे से निकाली भव्य कलशयात्रा के साथ शोभायात्रा।
—–>शोभायात्रा में पुष्प वर्षा, आतिशबाजी, हाथी -घोड़े व कच्छी घोड़ी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र।
—–>सांसद हरीश मीना, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने की शिरकत।
महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुरा मांडकला में श्री धरणीधर सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री नागर धाकड़ समाज अखिल नागरचाल 108 गाॅंव का 28 वाॅं आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ। यज्ञ आचार्य कृष्ण बिहारी शास्त्री ऊम वाले के सानिध्य में वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोंउच्चारण से विवाह सम्मेलन में 36 जोडे एक दूजे के हम सफ़र बनकर परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन की शुरूआत पर सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली गई| कलशयात्रा के साथ शोभायात्रा आचार्य कृष्ण बिहारी शास्त्री ने वैदिक मन्त्रों उच्चारण से श्री धरणीधर मंदिर परिसर मांडकला से प्रारंभ हुई| जो रतनपुरा गाॅंव के मुख्य मार्गो से होती हुई सम्मेलन स्थल पहुॅंची। कलश यात्रा व शोभायात्रा में लोगों व समाज बंधुओ ने जगह जगह पुष्प वर्षा व आतिशबाजी से स्वागत किया है,
कलशयात्रा की महाआरती के बाद लोगों व समाजबंधुओ ने भोजन प्रसादी जिमी गई, बाद में अतिथियों के स्वागत का दौर चला जो रात तक चलता रहा। समिति के पदाधिकारीयों द्वारा भामाशाहो व अथितियों का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। सांसद हरीश चंद्र मीणा ने कहा समाज को आगे बढाने के लिए शिक्षा जरूरी है शिक्षा से ही समाज आगे बढेगा। धाकड समाज के इस आयोजन की सराहना करते हुये कहा कि धाकड समाज एक सभ्य समाज है जो हर क्षेत्र में आगे बढ रहा है।
*ये हुई घोषणा* –
पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कन्यादान में प्रत्येक जोड़े को 1100 रू का नगद लिफाफा व शुभकामनाएं संदेश का लेटर समिति के पदाधिकारीयों को सौपे गए,
*सम्मेलन में आकर्षण के केंद्र*
सम्मेलन में रहा विशेष आकर्षण-
ड्रोन से पुष्प वर्षा, आतिशबाजी इसके बाद स्टेज पर वर-वधुओ को अतिथियो व परिजनो ने आशीर्वाद दिया। सम्मेलन में भोजन, पानी, लाईट की सम्पूर्ण व्यवस्थाऐ चाक चैबन्द रही, जिसके लिए समाजबंधुओ के साथ ही अन्य समाजो के लोगो ने भी अपनी सेवाऐं दी। समाजबंधुओ ने सेवाओ के लिए भूरी भूरी पं्रशसाऐं की। आयोजन समिति द्वारा भीषण गर्मी से निजात के लिए बार बार पानी का छिडकाव किया गया।
इन्होने की शिरकत- विवाह सम्मेलन में पुर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सांसद हरीश चंद्र मीणा, टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र,
आदि ने शिरकत कर वर वधुओ को आशीर्वाद प्रदान किया। मंच पर सभी अतिथियो व भामाशाहों का सम्मेलन समिति द्वारा माला, दुपट्टा, साफ़ा बंधवाकर व प्रतिक चिन्ह देकर भव्य स्वागत सम्मान किया।
इन्होने किया स्वागत- समिति अध्यक्ष घासीलाल धाकड़, समाज अध्यक्ष रमेश नागर, धरणीधर सेवा संस्थान अध्यक्ष राधेश्याम धाकड़, पूर्व प्रधान पदम् नागर, पुर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमराज नागर, ऐडवोकेट हंसराज धाकड़, ओमप्रकाश धाकड़, श्योराज़, आशाराम, मुकेश, नीलम धाकड़, प्रकाश चंद धाकड़, रामस्वरूप धाकड़, मिडिया प्रभारी श्योजीलाल धाकड़, मुकेश धाकड़, ओमप्रकाश धाकड़, फोटोग्राफर विनोद धाकड़, कर्मचारी परिषद अध्यक्ष पारसीराम धाकड़, सहित समिति पदाधिकारी व समाज बंधु आदि ने किया|
समारोह का मंच संचालन पूर्व सरपंच सोहनलाल धाकड़ ने किया| सम्मेलन मे हजारों की संख्या में समाज बन्धु मौजूद रहे।
*समिति द्वारा दिये गये उपहार-*
सम्मेलन मे प्रत्येक जोडे को मंगल सूत्र, पायजेब, कूलर, बैड, आलमारी, बर्तन, श्रंगार ढाणी, कुर्सी के साथ ही समिति की ओर से घर की आवश्यकताओ की पूर्ति के सामान भेंट किए।
