Homeराज्यउत्तर प्रदेशबेटियाँ अब होंगी बेखौफ! उभांव पुलिस द्वारा डीएवी इंटर कॉलेज में...

बेटियाँ अब होंगी बेखौफ! उभांव पुलिस द्वारा डीएवी इंटर कॉलेज में गूंजा मिशन शक्ति का सशक्त संदेश

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
बिल्थरारोड (बलिया)।स्मार्ट हलचल|महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान सशक्तिकरण को नई उड़ान देने वाला मिशन शक्ति फेज-5.0 सोमवार को बिल्थरारोड नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में जीवंत हो उठा। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्राओं में जोश, जागरूकता और आत्मविश्वास का ऐसा संगम रचा कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, महिला उपनिरीक्षक किरण यादव और का० राहुल यादव ने किया। पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें न केवल महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, बल्कि यह भी सिखाया कि खतरे के समय डरना नहीं, बल्कि संयम, विवेक और साहस से काम लेना ही असली सुरक्षा है।

महिला उपनिरीक्षक किरण यादव ने कहा — “हर लड़की में शक्ति है, बस उसे अपनी ताकत पहचाननी होगी। समझदारी और आत्मविश्वास ही आपकी असली ढाल है।” उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपायों के साथ-साथ डायल 112, 1076, 1090, 102 और 108 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और कहा कि संकट के समय इन नंबरों पर तत्काल मदद मिलती है।

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध कॉल या फर्जी ऑफर से बचें और अगर कोई ठगी का प्रयास करे तो तुरंत टोल-फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर सूचना दें। “सावधानी ही सुरक्षा है” — यह बात छात्राओं के दिलों में गूंज उठी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सवाल किए और आत्मरक्षा से जुड़े व्यावहारिक टिप्स सीखे। कई छात्राओं ने कहा कि मिशन शक्ति जैसा अभियान उन्हें न केवल सुरक्षित रहने की सीख दे रहा है, बल्कि अंदर से मजबूत बना रहा है।

पूरा कॉलेज परिसर इस संदेश से सराबोर था कि अब डर नहीं, हिम्मत और जागरूकता ही पहचान बनेगी। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में थाना उभाव की यह पहल साबित कर रही है कि सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है।

डीएवी कॉलेज की इन बेटियों ने आज यह साबित कर दिया कि वे अब सिर्फ पढ़ाई में नहीं, बल्कि हिम्मत और हक की लड़ाई में भी अव्वल रहेंगी- क्योंकि अब “बेटियाँ डरेंगी नहीं, जवाब देंगी!”

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES