Homeराजस्थानअलवरभारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बने बालमुकुंद मेघवाल

भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बने बालमुकुंद मेघवाल

 रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/भारतीय मजदूर संघ (बी एम एस) में संगठनात्मक विस्तार के तहत भवानीमंडी निवासी बालमुकुंद मेघवाल को झालावाड़ जिले का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संघ के प्रदेश मंत्री कपिल मालव और जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह झाला द्वारा की गई। दोनों पदाधिकारियों ने मेघवाल को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन की मजबूती और श्रमिक हितों के लिए सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा जताई।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष बालमुकुंद मेघवाल ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, श्रमिक वर्ग की समस्याओं के समाधान और संघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं ने मेघवाल को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES