Sunday, February 15, 2026
Homeभीलवाड़ाराजस्थान बजट पर भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद एवं विधायकों का संयुक्त बयान

राजस्थान बजट पर भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद एवं विधायकों का संयुक्त बयान

प्रदेश और भीलवाड़ा के विकास को नई दिशा देने वाला है राजस्थान बजट 2026

भीलवाड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत राजस्थान बजट 2026 पर संयुक्त रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद एवं विधायकों ने इसे प्रदेश और भीलवाड़ा के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम करार दिया है।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक उदयलाल भड़ाना, लादू लाल पीतलिया, गोपीचंद मीणा, लालाराम बैरवा, जब्बर सिंह सांखला, गोपाल खंडेलवाल एवं पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया ने कहा कि इस बजट में युवा, महिला, किसान एवं गरीब वर्ग के साथ उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, रोजगार, अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक क्षेत्र में की गई घोषणाएं भीलवाड़ा जिले में मील का पत्थर साबित होंगी। साथ ही सड़क, पानी, बिजली, ढांचागत निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं के दम पर भीलवाड़ा के सभी विधानसभा क्षेत्रों भीलवाड़ा, मांडल, जहाजपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, आसींद एवं मांडलगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के विजन को लेकर कार्य कर रही केंद्र एवं राज्य सरकार के 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान के लक्ष्य की ओर यह बजट एक दूरदर्शी कदम और मजबूत आधार साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular