राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन

बूंदी- स्मार्ट हलचल|राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन ने सहायक अभियंता (अ-प्रथम) को ज्ञापन देकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग कि है।ज्ञापन में लिखा है कि अधीक्षण अभियंता द्वारा जारी पत्र क्रमांक 197 दिनांक में तकनीकी कर्मचारियों को साप्ताहिक विश्राम, घोषित अवकाश एवं ष्टष्टरुप्रदान करने के स्पष्ट एवं बाध्यकारी निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद उक्त आदेश की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। यह न केवल उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवज्ञा है, बल्कि श्रम कानूनों का उल्लंघन भी है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक तकनीकी कर्मचारी को प्रति सप्ताह एक पूर्ण विश्राम दिवस अनिवार्य रूप से दिया जाए। साप्ताहिक अवकाश हेतु पर्याप्त रिलीवर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,

ताकि कोई भी कर्मचारी वंचित न रहे। निर्धारित कार्य अवधि का पालन किया जाए एवं आवश्यकता होने पर ही ओवरटाइम लिया जाए, जिसका नियमानुसार भुगतान / CCL दिया जाए। अवकाश के दिन कार्य लेने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी को नियमानुसार CCL प्रदान किया जाए तथा उसका उचित रिकॉर्ड रखा जाए।

सभी घोषित अवकाशों (निगम
एवं स्थानीय स्तर) का लाभ तकनीकी कर्मचारियों को सुनिश्चित किया जाए साप्ताहिक शनिवार व रविवार को अवकाश दिवस पर जारी होने वाले उपखण्ड कार्यालय खोलने सम्बन्धित आदेश नही निकाले जाए। ज्ञापन देने वालों में दीपक कुमार राठौड़, सुरेश शर्मा, सोनू शर्मा, राधेश्याम, हरिओम, अशोक, बलराम, मुकेश, इमरान, अमित पाराशर आदि शामिल रहे।