पाराशर ब्राह्मण समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन विजयनगर में होगा

प्रखर जी महाराज ने दोनों दिन के भोजन का दिया आशीर्वाद

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|पाराशर समाज का विजयनगर में सम्मेलन होने जा रहा है । जिसमें आगामी 30 अप्रैल और 1 मई को विजयनगर में पाराशर ब्राह्मण समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। पाराशर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए तीर्थराज पुष्कर में शत गायत्री पुरस्चरण महायज्ञ संपन्न कराने वाले तपोनिष्ठ संत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रखर जी महाराज ने समाज के प्रति अपनी अटूट दया का परिचय दिया है। जब समाज के गणमान्य नागरिक पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर राकेश पाराशर उर्फ सुभाष पंडित, राजकुमार गोपाल पाठक, प्रेम मासा, पवन पाठक, मधुसूदन भाऊ और अनिल शर्मा महाराज जी को इस मंगल कार्य
हेतु आमंत्रित करने पहुंचे, तो संत शिरोमणि ने समाज के प्रति अपना स्नेह दिखाते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने सम्मेलन में पधारने वाले सभी बंधुओं और अतिथियों के लिए दो दिनों के भोजन की संपूर्ण व्यवस्था स्वयं वहन करने का संकल्प लिया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामूहिक विवाह समिति के बाबूलाल, अजय, नवीन ,संदीप पाठक और भावना पाराशर सहित समस्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। महाराज जी की उदारता से सहभोज के लिए आवश्यक समस्त रसद सामग्री-यथा शुद्ध देशी घी, खाद्य तेल, आटा, दाल, बेसन, सूखे मेवे और शक्कर ट्रकों में विजयनगर सम्मेलन स्थल पर पहुँचा दी गई है।