पुष्कर में 45 दिन में मिल रहा गैस सिलेंडर

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा,
विधायक-मंत्री से 25 दिन में बुकिंग की मांग…..

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|तीर्थनगरी पुष्कर में रसोई गैस का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लोगों को सिलेंडर बुक करने के 45 दिन बाद गैस मिल रही है। घरों में चूल्हे बंद पड़े हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।

*सोशल मीडिया पर निकला दर्द*
गैस न मिलने से परेशान लोग अब फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपना दर्द बता रहे हैं। लोग लिख रहे हैं- कि पुष्कर को ग्रामीण एरिया माना गया है, इसलिए यहां 45 दिन बाद नया सिलेंडर बुक होता है। जबकि शहरी एरिया में 25 दिन में बुकिंग हो जाती है। लोगों की मांग है कि हमारे विधायक-मंत्री 45 दिन की सीमा को 25 दिन करवाएं तो जनता को राहत मिलेगी।

*विधायक से सीधी गुहार*

एक यूजर ने लिखा- *’सेवा में श्रीमान विधायक साहब पुष्कर, निवेदन है कि गैस की बहुत परेशानी हो रही है। आपसे प्रार्थना है कि 45 दिन की बुकिंग को 30 दिन में चालू करवाने की कृपा करें।’*