Homeराज्यउत्तर प्रदेशश्रद्धालुओं के लिए नहर में बनायी गयी अस्थायी कृत्रिम झील

श्रद्धालुओं के लिए नहर में बनायी गयी अस्थायी कृत्रिम झील

-छठ पूजा की तैयारियों को नगर निगम दे रहा अंतिम रुप
सहारनपुर। स्मार्ट हलचल|मानकमऊ और बाबा लालदास घाट पर छठ पूजा की तैयारियों को नगर निगम ने अंतिम रुप दे रहा है। मानकमऊ घाट तक पहुंचने के लिए जहां करीब सात मीटर चौड़ा रैम्प पुल से उतरने के लिए बनाया गया है। वहीं नहर में पानी न होने के कारण करीब 120 मीटर लंबी और 40 मीटर चौड़ी कृत्रिम झील बनायी गयी है। नगरायुक्त शिपू गिरि ने अधिकारियों को तैयारियों में कोई कोताही ने बरतने के निर्देश देते हुए सभी तैयारियों को शीघ्र पूरा करने को कहा है।
छठ पूजा की तैयारियों के लिए गत सप्ताह महापौर डॉ.अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने छठ पूजा समिति तथा क्षेत्रीय पार्षदों के साथ मानकमऊ घाट का निरीक्षण किया था। मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद ने बताया कि छठ समिति के सुझाव पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने निर्माणाधीन पुल से एक बड़ा रैम्प बनाने के निर्देश दिए थे। चंूकि नदी पर नया पुल निर्माणाधीन होने के कारण घाट तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। उन्हीं आदेशों के अनुक्रम में पुल से करीब सात मीटर चौड़ा अस्थायी रैम्प निगम के निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया है। इसके अलावा घाट की लंबाई भी 20 मीटर बढ़ायी गयी है।
सिंचाई विभाग द्वारा नहर की सफाई कराये जाने के कारण सिंचाई विभाग द्वारा छठ पूजा के लिए पानी छोड़ने में असमर्थता व्यक्त किये जाने पर नहर में करीब 120 मीटर लंबी और 40 मीटर चौड़ी कृत्रिम झील बनायी गयी है। अधिशासी अभियंता जल वी बी सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पानी रोकने के लिए दोनों ओर दीवार बनाने का काम सिंचाई विभाग द्वारा कराया गया है। जबकि उसमें पानी भरने की व्यवस्था निगम के जलकल विभाग द्वारा की गयी है। इसके लिए तीन समरसेबल सैट लगाये गए है तथा पास ही स्थित एक बडे़ नलकूप का सीधा कनेक्शन भी नहर में किया गया है। उन्होंने बताया कि 24 घण्टे जनरेटर और ऑपरेटर की भी व्यवस्था रहेगी। श्रृद्धालुओं के बनायी गयी कृत्रिम झील में करीब एक मीटर गहरा पानी रहेगा।
उन्होंने बताया कि पथ प्रकाश एवं सजावट की व्यवस्था भी गत वर्षो की अपेक्षा और बेहतर की जा रही है। दो तोरणद्वार बनाये गए हैं तथा मानकमऊ चौक से छठ घाट पर लड़ियों से सजावट की जा रही है। बिजली के खंभों पर फोकस लाइट भी रहेगी। इसके अलावा शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ तथा महिलाओं के कपडे़ बदलने के लिए अस्थायी चेंजिंग रुम की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जायेंगी।
मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल ने बताया कि मुख्य घाट के अलावा आसपास युद्ध स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है, साफ सफाई के लिए घाट स्थल पर उबड़-खाबड़ स्थल को समतल किया गया है। इसके अलावा बाबा बाड़ा लालदास पर भी घाट तथा नदी की विशेष रुप से सफाई करायी गयी है।
——————-

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES