बद्री लाल माली
गुरला :-स्मार्ट हलचल|राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, जयपुर की उपशाखा सुवाणा, भीलवाड़ा के चुनाव संपन्न हुए। इसमें विनोद कुमार तोषनीवाल को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी पारसमल कुमावत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह और पर्यवेक्षक राजेंद्र बैरवा की उपस्थिति में हुए।कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। रामभंवर सिंह राणावत को संरक्षक, अशोक सामतानी को उपाध्यक्ष, विजेंद्र जाटोलिया को मंत्री, गौरव नागवानी को आईटी मंत्री और सुनील शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा, हीना अंसारी संयुक्त मंत्री, मुकेश लुहार संगठन मंत्री, श्याम लाल सालवी मीडिया प्रभारी और विनोद कुमार सोनी जिला प्रतिनिधि बनाए गए।
इस मौके पर गोपाल पुरी गोस्वामी, सीमा गहलोत, भगवान सिंह चुंडावत, भैरूलाल धोबी, राजेश रामावत, अंकित शर्मा, गिरधारी लाल मीणा, रामनिवास सैनी, श्याम लाल बलाई, मोनू सोनी, विजेंद्र कुमार जाटोलिया, वीरेंद्र स्वामी, शंकर लाल गुर्जर, पंकज शर्मा, विपिन शर्मा, मुकेश लुहार, सोगत हुसैन डायर, ममता तेली और ममता जाट सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
