निंबाहेड़ा, 28 अप्रैल 2026
स्मार्ट हलचल|सूफी परंपरा, भाईचारे और कौमी एकता के प्रतीक हज़रत रोशन अली बाबा साहब रहमतुल्लाह अलैहे का 65 वां सद्भावना उर्स मंगलवार को पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। उर्स का शुभारंभ पारंपरिक चादर शरीफ़ के भव्य जुलूस के साथ हुआ, जिसने पूरे नगर को आध्यात्मिक माहौल में सराबोर कर दिया।चादर शरीफ़ का जुलूस जब दरगाह परिसर की ओर बढ़ा, तो रास्ते भर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हजरत केली वाले मियां साहब उर्स कमेटी के सदर भूरू जागीरदार, सचिव इमरान खान, राजा उस्ताद, हाजी कल्लू बा मंसूरी,शेर खान, सद्दाम खान, इरफान खान, हैदर मेव सहित अन्य सदस्यों ने जुलूस का भव्य इस्तकबाल करते हुए जायरीनों का स्वागत किया।
इस पावन अवसर पर उर्स कमेटी के संयोजक मोहम्मद फारूख छीपा, अध्यक्ष सादिक हुसैन, सेक्रेट्री मतलूब अजमेरी, कोषाध्यक्ष अयाज़ अहमद खान, उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। इनके साथ ही अब्दुल हक, अब्दुल हामिद उर्फ़ भूरू मेव, अनीस गोरी, मोहम्मद सलीम छीपा, इकराम छीपा, मोहसिन खान, सलाउद्दीन निलगर, महबूब खान, साबिर मंसूरी, जुल्फिकार मेव, तालिब अहमद, अनीस खान, ज़ाकिर मौलाना, शादाब मंसूरी, तन्नू मेव, नदीम खान, यूसुफ मंसूरी, असलम नियारगर, भूरू शेख, शहज़ाद मेवाफरोश, ज़ाकिर सेठजी, अनवर मेव, तनवीर खान, साहिल खान, अखलाख मंसूरी, अमीरउल्लाह खान, आज़ाद गौरी, अनवर पेंटर, मोइन खान, जावेद सिद्दिकी, फिरोज़ गौरी, हाफिज नाहिद खान, रईस गौरी, अकबर खान, अयान खान, शानू हुसैन, मीजान खान, रिज़वान टक्कू सहित रोशन अली बाबा सेवा संस्थान के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उर्स के प्रथम दिन चादर पेशी, फातिहा और दुआओं का दौर चला, जिसमें मुल्क की अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। पूरा आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
बुधवार 29 अप्रैल को हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल हाजी मुकर्रम वारसी भोपाल अपना कलाम पेश करेंगे।
उल्लेखनीय है कि यह उर्स न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता और कौमी एकता का भी प्रतीक बनकर हर वर्ष बड़ी संख्या में जायरीनों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आगामी दिनों में कव्वाली, तकरीर और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे उर्स की रौनक और भी बढ़ेगी।
