ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सांवरिया काॅलोनी, कुंभानगर में आयोजित हो रहे श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होकर कथा का लाभ लिया। इस दौरान उन्होंने कथा वाचक मुंगाना धाम के महंत रामपाल दास महाराज को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया व सर्वत्र खुशहाली की कामना की।
पार्षद शांतिलाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया की मुंगाना धाम के महंत रामपाल दास महाराज के मुखारविंद से सांवरिया कॉलोनी, कुंभा नगर में गत 24 अप्रेल से 30 अप्रेल सायंकाल 8 बजे से रात्री 11 बजे तक श्री शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में अब तक शिव महापुराण महात्म्य, नारद मोह, सती चरित, शिव पार्वती विवाह, कार्तिकेय द्वारा तारकासुर वध आदि का वर्णन कथा वाचक महंत रामपाल दास महाराज द्वारा प्रभावी रूप में किया गया।
इस अवसर पर शेलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, सुदर्शन रामपुरिया, आयोजनकर्ता भेरूलाल जाट, विशाल जाट, दर्शित जाट, लक्षित जाट सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
