बालोतरा (स्मार्ट हलचल)। जिले में अवैध गतिविधियों, फरार अपराधियों और गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए बालोतरा पुलिस ने एक विशेष महा-अभियान चलाया है। जिला पुलिस अधीक्षक रमेश (आईपीएस) के निर्देशन में ‘एरिया डोमिनेशन’ और सघन ‘नाकाबंदी’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 94 संदिग्ध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
26 पुलिस टीमों ने दी दबिश, 25 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को अपराधियों की धरपकड़ के लिए कुल 26 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह के सुपरविजन में इन टीमों ने तकनीकी सहयोग और परम्परागत पुलिसिंग की मदद से अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस अभियान में 10 वांछित आरोपियों और 15 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 25 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया है。
सघन नाकाबंदी: 94 वाहनों पर कार्रवाई, उतरी काली फिल्में
इसी अभियान के तहत शाम 07:00 बजे से रात 09:30 बजे तक जिले भर में सघन नाकाबंदी की गई। पुलिस ने 24 बिना नंबर वाले वाहनों और 19 काली फिल्म लगे वाहनों सहित कुल 94 वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर ही काले शीशे वाले वाहनों से काली फिल्म हटवाई。
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 वाहन जब्त
नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ा एक्शन लिया गया और एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत 03 वाहन जब्त किए गए।
बिना नंबरी वाहनों पर कार्रवाई करने में रागेश्वरी पुलिस थाना (सर्वाधिक 10 कार्रवाई) और काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सिणधरी थाना (सर्वाधिक 05 कार्रवाई) अव्वल रहा。
