निशुल्क वाल्मीकी सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

कोटा : स्मार्ट हलचल|श्री महावीर सेवा संस्था नाचन बावड़ी के तत्वाधान में भाण्डाहेडा मे 11 जोड़ों का प्रानी ग्रहण संस्कार संपन्न हुआ वाल्मीकि विवाह सम्मेलन के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पवार ने बताया कि भाण्डाहेड़ा में श्री महावीर सेवा संस्थान नाचन बावड़ी के तत्वाधान में वाल्मीकि समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत सदस्य विजयालक्ष्मी तिवारी जाने-माने समाजसेवी लोकेश तिवारी ने वर वधु को आशीर्वाद प्रधान किया और बिछिया भेठ की अध्यक्ष कन्हैयालाल गोयल ने सभी अतिथियों का माला पहनकर साफाबना कर शाल उड़ाकर सम्मान किया। समाज सेवी लोकेश तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विवाह केवल एक संस्कार नहीं, बल्कि दो परिवारों को जोड़ने का पवित्र बंधन है। उन्होंने कहा कि बेटियों के माध्यम से दो घर एक-दूसरे से जुड़ते हैं और यही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी खूबसूरती है। “तिवारी ने कहा कि समाज को विवाह जैसे आयोजनों में दिखावे और फिजूल खर्च से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर भव्य आयोजन करने की बजाय सादगी से विवाह करना अधिक उचित है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं ने परिवार में सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को अपनाया है, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। ” सभी अतिथियो ने वर वधु को आशीर्वाद दिया एव पंचायत सिमिती सदस्य विजयालक्ष्मी तिवारी द्वारा सभी दुल्हनो को बिछीया भेट की। कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि भिमराज मीणा हंसराज नागर, सरपंच घनश्याम यादव, पूर्व सरपंच शिव शंकर नागर, कहीं गणमान्य लोग उपस्थित थे।