– विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर स्वीकृति-सीएम भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम दिया कुमारी का जताया आभार
शिवराज बारवाल मीना
टोंक।स्मार्ट हलचल|देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। क्षेत्र के नासिरदा और राजमहल कस्बों में अटल प्रगति पथ के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। यह स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर द्वारा विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर दी गई है। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, नासिरदा कस्बे में पुलिस थाने से बस स्टैंड तक मुख्य मार्ग पर करीब 1 किलोमीटर लंबाई में 2 करोड़ रुपए की लागत से एमडीआर सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। वहीं राजमहल गांव में भी मुख्य मार्ग पर 2 करोड़ रुपए की लागत से 1 किलोमीटर लंबा अटल प्रगति पथ बनाया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को कीचड़, खराब रास्तों और आवागमन में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर का आभार जताया है।
