कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला सरस्वती सम्मान
बृज भाषा काव्य मंच की पहल, साझा विमोचन का हुआ भव्य आयोजन
दौसा।स्मार्ट हलचल|ब्रजभाषा काव्य मंच आगरा, उत्तर प्रदेश के द्वितीय वार्षिक उत्सव का आयोजन तत्वावधान में डायमंड जुबली हॉल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में किया गया।इस अवसर पर पुस्तक लोकार्पण एवं साहित्यकार सम्मान समारोह में सक्रिय सहभागिता व साहित्य सेवा के लिए दौसा की मारुति कॉलोनी निवासी कवि कृष्ण कुमार सैनी को सरस्वती सम्मान से अलंकृत किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रामेंद्र शर्मा ने बताया कि काव्य मंजरी हिंदी एवं ब्रज भाषा काव्य का साझा काव्य संकलन में में कवि कृष्ण कुमार सैनी की रचनाएं भी सम्मिलित थी। उनकी रचनाओं के आधार पर उन्हें सरस्वती सम्मान से अलंकृत किया गया। सैनी को इससे पूर्व लगभग 300 सम्मान एवं अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। सैनी को सम्मान मिलने पर राष्ट्रीय कवि चौपाल , श्री सुर संगम संस्थान, दोसा की रसोई, श्रीराम पशु पक्षी गौ सेवा संस्थान, भागीरथ फूले सेना सेवा समिति, देवगिरी साहित्य संस्था, आजाद कलम मंच, कला सुर संगीत, बजरंग दल, गौ सेवा संस्थान, जिला प्रशासन सहित विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों ने बधाई प्रेषित की है।
