Monday, February 16, 2026
Homeभीलवाड़ामहाशिवरात्रि पर हमीरगढ़ में सजी काशी विश्वनाथ की पालकी,उज्जैन महाकाल की तर्ज...

महाशिवरात्रि पर हमीरगढ़ में सजी काशी विश्वनाथ की पालकी,उज्जैन महाकाल की तर्ज पर हुआ आयोजन

मंगरोप।कस्बे में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा,भक्ति और आस्था से ओतप्रोत काशी विश्वनाथ की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर आयोजित की गई,जिसमें शिवभक्तों को बाबा भोलेनाथ की दिव्य झलक देखने को मिली।शोभायात्रा का शुभारंभ काशी विश्वनाथ मंदिर से ढोल-नगाड़ों,डमरू-तासों की गूंज के साथ शुरू हुआ।पालकी यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी।निर्धारित मार्ग के अनुसार यह यात्रा मस्जिद चौक,सदर बाजार,नरसिंह मंदिर,सब्जी मंडी,होली का चौक,खटीक मोहल्ला,घाटी मोहल्ला और नई आबादी से गुजरते हुए पुनः काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची।शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में विधिवत महाआरती का आयोजन हुआ,जहां श्रद्धालुओ ने बाबा शिव की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर पूरा कस्बा हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।इस भव्य आयोजन का विशेष आकर्षण उज्जैन की महाकाल झांकी रही,जो श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल की अलौकिक अनुभूति करवाती है साथ ही उज्जैन से आए अघोरी कलाकारों द्वारा तांडव नृत्य,साधना और विभिन्न झांकियों का सजीव प्रदर्शन किया गया,जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थी।सुरक्षा,व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर स्वयंसेवक व आयोजन समिति पूरी तरह मुस्तैद रही।महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर हमीरगढ़ में शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।इस दौरान हमीरगढ़ शहर में जगह जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास क्षेत्र के लोग शोभायात्रा को देखने पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular