Homeराज्यउत्तर प्रदेशनगर निगम मुख्यालय जनता दरबार में 200 से अधिक लोगों ने रखी...

नगर निगम मुख्यालय जनता दरबार में 200 से अधिक लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल|नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 200 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याएं महापौर सुषमा खर्कवाल जी के समक्ष रखीं। जनता दरबार में नागरिकों ने मुख्य रूप से साफ-सफाई, जलभराव, मार्ग प्रकाश, सीवर लाइन, नाली निर्माण, संपत्ति कर और अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं।महापौर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक अधिकारी को जनता से संवाद स्थापित करते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।

कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि कुछ मामलों को शीघ्र कार्यवाही हेतु संबंधित जोनों को भेजा गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि जनता दरबार नियमित रूप से सोमवार से शुक्रवार तक आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे तौर पर नगर निगम प्रशासन के समक्ष रख सकें।

इस दौरान पार्षदगणों एवं अन्य नागरिकों से भी शिष्टाचार भेंट की गई और शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES