Homeभीलवाड़ादुर्गा शक्ति अखाड़ा की 72वीं शाखा का शुभारंभ — नारी सशक्तिकरण की...

दुर्गा शक्ति अखाड़ा की 72वीं शाखा का शुभारंभ — नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

भीलवाड़ा। नारी शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से दुर्गा शक्ति अखाड़ा की 72वीं शाखा का
200 फिट रिंग रोड पर स्थित अधबुलिया सगस बावजी मंदिर, आस्था रेजीडेंसी कॉलोनी के पास पार्क में हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। इस शाखा की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं में आत्मरक्षा की भावना जागृत करना, लव जिहाद जैसी घटनाओं की रोकथाम तथा योग, व्यायाम और दंड चलाने जैसे पारंपरिक अभ्यासों के माध्यम से बालिकाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाना। अखाड़े में प्रशिक्षित बहनों द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। साथ ही समाज में यह संदेश दिया जा रहा है कि आज की नारी न केवल संस्कारी है बल्कि अपने और समाज की रक्षा करने में भी सक्षम है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा शक्ति अखाड़ा केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो नारी अस्मिता और सुरक्षा का प्रतीक बन चुका है। आने वाले समय में भी अन्य क्षेत्रों में नई शाखाएं खोलकर अधिक से अधिक बहनों को इससे जोड़ा जाएगा। इस दौरान रोजी, मुस्कान, भावना, राधिका, प्रिया, विजया, लक्ष्मी, रानू,अजंता, हेमलता आदि उपस्थित थी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES