अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह (I.P.S.) के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत साकेत नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाडिया श्यामा श्रीनाथ होटल के पास नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी से भरे दो ट्रेलर जब्त किए हैं।
दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक
थाना प्रभारी गणपतराम के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 29.04.2026 को कार्यवाही करते हुए ट्रेलर नंबर RJ 14 GP 8952 और RJ 21 GF 1014 को रुकवाकर जांच की। वाहनों में भारी मात्रा में बजरी भरी हुई थी। जब चालकों से परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज (रवना/टीपी) मांगे गए, तो वे कोई भी कागज पेश नहीं कर सके।
बड़ी मात्रा में माल बरामद
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए खनिज विभाग को सूचित किया और मौके पर ही 159 टन अवैध बजरी सहित दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 147/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और एमएमआरडी एक्ट की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस टीम की मुस्तैदी
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गणपतराम, एएसआई ओमप्रकाश, कॉन्स्टेबल जालाराम, अशोक सिंह और ओमप्रकाश की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
