Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा जिला ऑप्टिकल एसोसिएशन का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

भीलवाड़ा जिला ऑप्टिकल एसोसिएशन का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

ऑप्टिकल व्यापार के विकास एवं संगठन के विस्तार की रूपरेखा पर की विस्तृत चर्चा

 (पंकज पोरवाल)

भीलवाडा।स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा जिला ऑप्टिकल एसोसिएशन का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राजकुमार केसवानी के नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ऑप्टिकल व्यापार के विकास एवं संगठन के विस्तार की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने और सदस्यों के आपसी सहयोग को और मजबूत करने हेतु विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार केसवानी, सचिव मोणार्क प्रजापति, कोषाध्यक्ष बंशीलाल कुमावत, मुख्य संरक्षक श्रवण केसवानी, संरक्षक नरेश केसवानी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार केसवानी, कार्यकारिणी सदस्य अनिल राजानी, जितेंद्र सिंह भाटी, सुनील लखानी, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश सेन, घनश्याम मखीजा, विकास चावला, अंकित निहालनी सहित अन्य ऑप्टिकल व्यापारी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन दीपावली की शुभकामनाओं एवं आपसी सौहार्द के संदेश के साथ किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES