(बजरंग आचार्य)
सादुलपुर/ स्मार्ट हलचल|सिद्धमुख -जिला पुलिस अधीक्षक चूरू, जय यादव (आई.पी.एस.), के निर्देशानुसार सिद्धमुख पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध आग्नेयास्त्र (पिस्टल मय मैगजीन) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
राजगढ़ सेक्टर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, किशोरीलाल (आर.पी.एस.), और राजगढ़ वृत के सहायक वृताधिकारी, अभिजीत पाटिल (आई.पी.एस.), के सुपरविजन में यह कार्रवाई हुई। सिद्धमुख थानाधिकारी, उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, के निर्देशन में हेड कांस्टेबल महीपाल और उनकी टीम ने दिनांक 04.11.2025 को गश्त के दौरान कृष्ण कुमार पुत्र रामदयाल (उम्र 24 साल, निवासी चौलाना बास, पुलिस थाना राजगढ़, जिला चूरू) को पकड़ा।
पुलिस ने कृष्ण कुमार के कब्जे से एक पिस्टल मय मैगजीन जब्त की। आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सिद्धमुख पुलिस थाना में मुकदमा संख्या 163/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार मुल्जिम कृष्ण कुमार को गहन अनुसंधान के बाद आज दिनांक 05.11.2025 को न्यायिक हिरासत (जेसी) में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम:
इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह (उप निरीक्षक), हेड कांस्टेबल महीपाल (150), कांस्टेबल नरेंद्र (881), कांस्टेबल रविंद्र (681), और कांस्टेबल सुरेश कुमार (251) शामिल थे। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम, चूरू की विशेष भूमिका रही।


