Homeभीलवाड़ाकार्तिक पूर्णिमा पर सवा लाख दीपक से जगमगाया, ब्रह्म सरोवर व 5...

कार्तिक पूर्णिमा पर सवा लाख दीपक से जगमगाया, ब्रह्म सरोवर व 5 बीघा तुलसी का खेत एवं सीताराम गौशाला आश्रम

महंत सरजुदास महाराज सहित सैकड़ों संतों व भक्तों के सानिध्य में छप्पन भोग की महाआरती के साथ ही हुई कार्तिक मास महापर्व की पूर्णाहुति

-पूरे कार्तिक मास में महारामार्चना के साथ ठाकुरजी को अर्पित किये गए थे सवा कोटि तुलसी दल

गुरला :- (बद्री लाल माली) कार्तिक मास में धर्मकर्म को लेकर शास्त्रों में बड़ा ही शुभ व फलदायी उल्लेख बताया गया हैं। इसे “दामोदर मास” के नाम से भी जाना जाता हैं, ऐसे में इस पवित्र मास में भक्तजन नाना प्रकार के धार्मिक आयोजन करते आये हैं। ठीक ऐसे ही इस “दामोदर मास” में प्रतिवर्ष आने वाली कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तजन, साधु संत समाज “देव दिवाली” महापर्व को भव्यतापूर्ण तरीके से मनाते आये हैं। कुछ इसी के चलते जिले के चारभुजा चम्पाबाग करेड़ा व बागोर क्षेत्र स्थित डाँग के हनुमान मंदिर के परम् तपोनिष्ठ एवं फलाहारी महंत सरजुदास महाराज के सानिध्य में पूरे कार्तिक मास में गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर के उनावा गांव स्थित सीताराम गौशाला आश्रम पर अनेकानेक धार्मिक ग्रन्थों के श्लोकों व मंत्रों के उच्चारण के साथ ही नियमित एवं विधिवत पाठ-पूजन के साथ ही साथ सीताराम सीताराम नाम के अखंड जाप से उनावा गांव सहित सीताराम गौशाला आश्रम भी गुंजायमान हो रहा था। जिसकी कार्तिक पूर्णिमा की सांम बुधवार को ब्रह्म सरोवर एवं 5 बीघा बोई तुलसी का खेत एवं समस्त सीताराम गौशाला आश्रम परिषर में सवा लाख दीपक प्रज्वलित कर भव्य दीपदान के साथ ही छप्पन भोग की झांकी की महाआरती कर ठाकुरजी महाराज को प्रसाद का भोग लगा सन्तजनों और भक्तजनों की मौजूदगी में पूर्णाहुति की गई।
आचार्य पण्डित महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सीताराम गौशाला आश्रम पर यह कार्तिक मास महापर्व का धर्मकर्म कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा मंगलवार 7 अक्टूबर से प्रारम्भ हुआ था जो बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूर्ण हुआ। वही पूरे कार्तिक मास में इस महायज्ञ में कुछ विशेष अनुष्ठान भी किए गए थे। जिनमें, ब्राह्मण भोजन, गौ पूजन, तुलसी विवाह, मारुति यज्ञादि के साथ ही एक माह से ठाकुर जी का विशेष पद्धतियों से पूजन-अर्चन व अभिषेक के साथ ही साथ लाखों तुलसी दल से नित्य महारामाअर्चना का अनुष्ठान परम् तपस्वी तपोनिष्ठ महंत सरजूदास महाराज के सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रतिदिन स्थिर रूप से किया गया था। इसी क्रम में महंत सरजुदास महाराज का कार्तिक के पूरे माह में एक कोटि तुलसी दल, “एक करोड़ से भी अधिक तुलसी गुच्छ” से विधिवत मंत्रोच्चार के साथ महारामाअर्चना किया जा रहा था। जिसकी भी बुधवार को पूर्णाहुति की गई। वही कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर तिरुपति से पधारे आचार्य पण्डित युवराज योगेंद्र शर्मा व आचार्य पण्डित महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा उच्चारित मंत्रोच्चार के साथ मंगलवार को विधिवत मारुति महायज्ञ भी किया गया था जिसमें उनावा गांव के भक्तों ने आहूँतियाँ देकर इस मारुति महायज्ञ को सफल बनाया।

सीताराम नाम रामधुन से संकीर्तन के साथ ही कई ग्रन्थों के नियमित उच्चारण का भी बुधवार को हुआ विराम

महंत सरजुदास महाराज ने बताया कि अब तक प्रतिवर्ष राजस्थान के भीलवाड़ा जिले स्थित डाँग के हनुमान मन्दिर में चतुर्मास के साथ ही कार्तिक मास के सभी आयोजन होते आये थे। मगर इस बार उन्होंने चतुर्मास गुजरात के गांधीनगर स्थित “सीताराम गौशाला आश्रम” पर किया था इसीलिए इस पूरे कार्तिक मास में गांधीनगर क्षेत्र के आस-पास के गांवो से व राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से पधारे हुवे सैकड़ों भक्तों द्वारा “सीताराम गौशाला आश्रम” पर नियमित सीताराम सीताराम नाम की रामधुन व जाप से संकीर्तन एवं भागवत महापुराण, रामचरितमानस, स्कंदपुराण, भक्तमाल कथा, अखंड हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही वैदिक अनुष्ठानों के जरिये देशभर के कल्याण की कामना हेतु ये धर्मकर्म किया जा रहा था जिसका बुधवार को विराम हुआ।

कार्तिक पूर्णिमा को “ब्रह्म सरोवर” पर हुआ सवा लाख दीपक से भव्य दीपदान

“देवदिवाली” कार्तिक पूर्णिमा की पूर्णाहुति को लेकर महंत सरजुदास महाराज बताते हैं कि कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को अनुष्ठान की पूर्णाहुति के पश्चात् ही पधारे हुवे साधु-संत महात्मा का सत्कार विदाई, ब्राह्मण भोजन सहित ब्राह्मणों की विदाई, और विशेष क्रम में सायं काल के समय “ब्रह्म सरोवर” की पूजाअर्चन करके ठाकुरजी महाराज को छप्पन प्रकार के स्वादिष्ट और लजीज व्यजनों से बने महाप्रसाद का भोग लगा, महाआरती के साथ ही “ब्रह्म सरोवर” के साथ ही साथ 5 बीघा जमीन पर बोई तुलसी के खेत सहित सीताराम गौशाला आश्रम परिषर में सवा लाख दीपक से भी ज्यादा दीपक प्रज्वलित कर भव्य दीपदान करके सैकड़ों संतो व भक्तजनों की उपस्थिति में इस कार्तिक महापुण्य मास “दामोदर मास” की पूर्णाहुति की गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES