Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा में रेलवे फाटक से सर्किट हाउस तक सड़क निर्माण के चलते...

भीलवाड़ा में रेलवे फाटक से सर्किट हाउस तक सड़क निर्माण के चलते वाहनों का रहेगा प्रवेश निषेध, वैकल्पिक मार्गों की करी व्यवस्था

भीलवाड़ा। 7 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि से रेल्वे फाटक से सर्किट हाउस तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा। निर्माण क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से चलाने हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है।

01. चितौड़गढ से अजमेर चैराहा की तरफ जाने वाले बडे वाहनो (बस, ट्रक व लोडीग वाहन) के लिए वैकल्पिक मार्ग:- रामधाम अण्डर ब्रिज से कुम्भा सर्कल, एस.के. प्लाजा, निम्बार्क आश्रम, सर्किट हाउस होते हुए अजमेर तिराहा होकर जायेगे।

02. चितौड़गढ से अजमेर चैराहा की तरफ जाने वाले छोटे वाहनो के लिए वैकल्पिक मार्ग:- गगापुर तिराहा, विशाल मेगा मार्ट, सर्किट हाउस होते हुए अजमेर तिराहा होकर जायेगे।

03. अजमेर तिराहा से चितौडगढ की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:- सर्किट हाउस, निम्बार्क आश्रम, एस.के.प्लाजा, कुम्भा सर्कल होते हुए चितौड़गढ की तरफ जायेगे।

04. गंगापुर से शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:- पांसल चैराहा से निम्बार्क आश्रम, सर्किट हाउस, अजमेर चैराया आॅवर ब्रिज होकर एवं पांसल चैराहा से कुम्भा सर्कल ,
रामधाम होते हुए शहर में प्रवेश करेगे।

05. रेल्वे लाईन के दौनो तरफ शहर में आने व जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग:- मारूतिनगर , चपरासी कोलोनी की तरफ रहने वाले शहरवासी यू.आई.टी. अण्डर ब्रिज, पाण्डू के नाले होते हुए शहर में प्रवेश व निकासी रहेगी। इसी प्रकार बापूनगर, आजादनगर, चन्द्रशेखर आजादनगर के निवासियो के लिए चन्द्रशेखर आजादनगर अण्डर ब्रिज व रामधाम अण्डर ब्रिज से प्रवेश व निकासी रहेगी।

सभी शहरवासियो से यातायात डायर्वसन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग अपेक्षित है। यह जानकारी ट्रैफिक पुलिस भीलवाड़ा ने दी ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES