Homeराज्यउत्तर प्रदेशखनिज परिवहन में उपयोग होने वाले 76 वाहनों पर की गई वाहन...

खनिज परिवहन में उपयोग होने वाले 76 वाहनों पर की गई वाहन संख्या अंकित

सय्यद माजरा, सरसावा और कोलकी टोल पर पुलिस एवं परिवहन विभाग का चला अभियान

अवैध खनन रोकने में जिलाधिकारी की रणनीति आई धरातल पर

सहारनपुर। स्मार्ट हलचल|जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के निर्देशानुसार, आज परिवहन विभाग ने जिले के खनिज परिवहन हेतु उपयोग हो रहे वाहनों पर शीशे (विंडशील्ड) के दोनों ओर और वाहन के पीछे वाहन संख्या लिखने हेतु अभियान प्रारम्भ किया। यह अभियान जिले के तीनों टोल स्थानों सय्यद माजरा टोल, सरसावा टोल और कोलकी टोल पर संचालित किया जा रहा है।
आज की इस मुहिम में कुल 76 वाहनों पर उनकी वाहन संख्या अंकित की गई। इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एमपी सिंह, पीटीओ के साथ-साथ पुलिस एवं परिवहन कर्मी उपस्थित रहे।
परिवहन विभाग द्वारा सभी वाहक मालिकों से अनुरोध किया गया कि वे कृपया इस अभियान में सहयोग प्रदान करें और अपने वाहनों के शीशे के दोनों ओर तथा पीछे वाहन संख्या निर्देशानुसार लिखवाएं, जिससे वाहनों की पहचान में आसानी हो सके। यदि वाहन मालिक इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे तो उनके वाहनों का परिचालन रोका जाएगा।
*

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES