चित्तौड़गढ़।स्मार्ट हलचल|पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में NSUI चित्तौड़गढ़ द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कायर्कारी जिलाध्यक्ष संजय राव ने किया।
रैली महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुँची। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “भारत माता की जय” व “अमर शहीद अमर रहें” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
शहीद स्मारक पर सभी ने वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजय सेन, प्रदेश सह-सचिव खुमेंद्र गुर्जर शुभम शर्मा, महेश धनगर, युवराज सिंह, लेहरू गाडरी बालकिशन, मंथन बुनकर, अंजली, भानु , किरण, लाली मीणा, रेखा मीणा, किरण चौहान, सुमन धाकड़, सुमन रेखा चौहान सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
साथ ही सैकड़ो एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने और साथियों ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान राष्ट्र सदैव याद रखेगा और युवाओं को उनके त्याग से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए।
पुलवामा शहीदों की स्मृति में भव्य तिरंगा रैली, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES
