Homeराज्यउत्तर प्रदेशविभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को किया...

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को किया सम्मानित

सहारनपुर।स्मार्ट हलचल|”मिशन शक्ति 5.0″ के अंतर्गत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में मेगा ईवेन्ट “अनंता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यकम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। जिसमें जनपद की 50 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग, क्रीड़ा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, युवा कल्याण विभाग, पंचायत राज विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, जिला प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास विभाग, कृषि विभाग से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 5-5 महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्य को बताते हुए महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं यथा- उ. प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला’ योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा सखी-वन स्टॉप सेन्टर योजना के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान कराया गया। कार्यक्रम मे जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़, जिला पंचायत राज विभाग से देव भास्कर पाण्डेय व जिला प्रोबेशन विभाग का समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहा ।
———————————-

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES