मुकेश माहेश्वरी
लाडपुरा। स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ नगर माहेश्वरी सभा के वार्षिक चुनाव में रमेश चंद्र सोमानी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। � केवल उनका नामांकन प्राप्त होने के कारण उन्हें बिना किसी मतदान के पद सौंप दिया गया। �चुनाव अधिकारी पुष्पेंद्र काबरा और सत्यनारायण नराणीवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य दावेदार न होने से सोमानी का निर्वाचन निर्विरोध हो गया। � परिणाम घोषित होते ही सभा सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं। �कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण लड्ढा और राजकुमार कास्ट, कोषाध्यक्ष मुकेश झवर, मंत्री भगवान काबरा, सह-मंत्री सुरेश मूंदड़ा, संगठन मंत्री हेमंत तुरकिया, प्रचार मंत्री अनिल सोनी सहित 11 सदस्य चुने गए। � इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष मानसिंह मुंदडा, प्रधान जितेंद्र मुंदडा, निवर्तमान अध्यक्ष सत्यनारायण भंडारी, गोवर्धन लाल झवर, भगवती गट्टाणी, जीवन असावा, विनोद सोनी सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे। �


