राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी|स्मार्ट हलचल|ब्लॉक के बीरधोल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रिटिकल लाइफ स्किल एंड फाऊंडेशन और न्यूमैरेसी की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला के मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक ने साक्षरता कार्यक्रम के दौरान दिए लक्ष्य को हर सम्भव पूरा करे। साथ ही निरक्षर महिला-पुरुष को साक्षरता के घटक व इसके फायदों को बताते हुए पंचायत को आवंटित लक्ष्य को पूरा उल्लास एप में रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय का संचालन परम्परा से नही नियमो के आधार पर चलाने को कहा। भामाशाह को प्रेरित कर विद्यालय की आवश्यकताओ को पूरा करने पर जोर दिया। वही विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने महिला साक्षरता को बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास करने को कहा ताकि परिवार में पढ़ाई के प्रति जागरूकता आ सके। वही शाला सम्बलन के विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा की। आरपी अनिल कुमार बांगड़ ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जिला कलेक्टर के द्वारा गणित विषय के पायलट प्रोजेक्ट, अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजन के बारे में बताया। ब्लॉक साक्षरता समन्वयक शान्ति लाल पोखरना ने सूचना सम्प्रेषण, उल्लास एप में ऑनलाइन प्रक्रिया तथा ब्लॉक में संचालित केंद्र के बारे में विस्तार से बताया। जबकि केआरपी नरसी स्वामी ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन केआरपी भँवर गोविंद सिंह ने किया। बीरधोल पीईओ विंदु प्रभा शर्मा ने सभी आगन्तुको का आभार जताया। इस दौरान मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य महावीर भट्ट, प्रधानाचार्य चन्द्र सिंह गेगाकाखेड़ा, दुर्गा शंकर शर्मा, डॉ ज्ञानी जाट, सुनील कुमार डिडवानिया, प्रधानाध्यापक किशन सिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किये।


