दिनेश साहू आसींद
आसीन्द भीलवाड़ा.स्मार्ट हलचल|शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का एक अनोखा उदाहरण आसींद क्षेत्र के तिलौली गांव में देखने को मिलता है। यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राएँ अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हवाई यात्रा के माध्यम से दिल्ली यात्रा का अवसर प्राप्त कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर तिलौली के युवा भामाशाह दशरथ सिंह राठौड़ ने विद्यालय के कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए हवाई यात्रा की घोषणा की थी, जो परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करेंगे। आने वाले नतीजों का निरीक्षण करने के बाद, स्थानीय विद्यालय के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को जयपुर से दिल्ली हवाई यात्रा के माध्यम से ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के लिए निकल पड़े
हवाई यात्रा करने वाले भाग्यशाली छात्र
इस विशेष शैक्षणिक यात्रा के लिए कुल 6 छात्रों और 3 विद्यालय स्टाप को लेजाया गया साथ में , जो हवाई जहाज से दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों का दीदार करेंगे। उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र इस प्रकार हैं:
कक्षा 12: खूबराज खटीक, रणवीर सोलंकी और सोनू कंवर चूंडावत।
कक्षा 10: नीरू गुर्जर, बसंती रावत और दीपिका रेगर।
युवा भामाशाह दशरथ सिंह राठौड़ के अनुसार, इसका पहला मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं का लाभ उठाना और उन्हें देश की राजधानी के अनुसार ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ना है। छात्र दिल्ली में विभिन्न ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थानों की यात्रा कर अपना ज्ञान बढ़ाएंगे।
“ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें उचित प्रोत्साहन की आवश्यकता है। यह बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।” दशरथ सिंह राठौड़ तिलौली, युवा भामाशाह
