भटेवर विद्यालय में वाटर कूलर का शुभारंभ

किशन खटीक
रायपुर 30 अप्रैल |स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भटेवर में भामाशाह रमेश वैष्णव ने अपने पिता स्वर्गीय नाथू दास जी की स्मृति में विद्यार्थियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर भेट किया. संस्था प्रधान रामपाल तातेला ने भामाशाह का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया. इस अवसर पर दीपक वैष्णव, अनीता वैष्णव सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.