Monday, February 16, 2026
Homeभीलवाड़ाबिजोलिया26 अप्रैल को आयोजित होगा ऊपरमाल धाकड़ समाज का 27वा सामूहिक विवाह...

26 अप्रैल को आयोजित होगा ऊपरमाल धाकड़ समाज का 27वा सामूहिक विवाह सम्मेलन

(दीपक राठौर)

स्मार्ट हलचल| ऊपरमाल आदर्श धाकड़ समाज के 27 सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर आज समाज के कार्यालय पर बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से ओंकार लाल धाकड़ को अध्यक्ष बनाया गया। य़ह सम्मेलन 26 अप्रेल को आयोजित होगा जिसके लिए आज 2 जोड़ों का पंजीयन हुआ है।
ऊपरमाल आदर्श धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकंडरी स्कुल प्रांगण में समाज अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख इंजी कन्हैयालाल धाकड़ को आजीवन संरक्षक तथा श्री धाकड़ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष तथा विवेक सुषमा धाकड़ चेरेटीबल ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ को संयोजक बनाया गया इस अवसर पर औकार लाल धाकड़ गिरधर पूरा को 27 वे सामुहिक विवाह सम्मेलन का अध्यक्ष बनाया गया तथा राधेश्याम धाकड़ थड़ौदा को सचिव तथा एडवोकेट रामफूल लक्ष्मी खेड़ा तथा एडवोकेट लोकेश धाकड़ थड़ौदा को सर्वसम्मति से सह सचिव नियुक्त किया गया । नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का समाज के उपस्थित गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि समाज को विवाह समारोहों में होने वालीं फिजूल खर्च से बचाने के लिए भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ के प्रयास से 1998 से शुरू किया गया य़ह सामुहिक विवाह सम्मेलन अनवरत किया जा रहा है जो अन्य समाजो के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।
आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस 27 वे सामुहिक विवाह सम्मेलन के लिए रविवार को 2 जोड़ों का पंजीयन हुआ है तथा इसकी तैयारियां को लेकर प्रत्येक रविवार को आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकंडरी स्कुल प्रांगण में समाज की बैठक आयोजित होगी जिसमें तैयारियों को लेकर आवशयक निर्णय लेकर कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular