राजस्थान तैराकी संघ की वार्षिक बैठक 3 मई को शाहपुरा में

प्रतियोगिताओं की तारीखें तय होंगी, नए जिलों में संघ गठन पर भी चर्चा

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
स्मार्ट हलचल|राजस्थान तैराकी संघ की साधारण सभा की वार्षिक बैठक 3 मई को शाहपुरा के तरणताल पर आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे संघ अध्यक्ष अनिल व्यास की अध्यक्षता में संपन्न होगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर की सभी जिला इकाइयों से दो-दो प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 के अपेक्षित लेखों को पारित किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न तैराकी प्रतियोगिताओं के स्थान एवं तिथियों का निर्धारण भी किया जाएगा।
इसके अलावा हाल ही में बने नए जिलों में तैराकी संघ के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, जिससे प्रदेश में तैराकी खेल को और अधिक मजबूती मिल सके। राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने सभी संबंधित प्रतिनिधियों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।