सैफई में बेसिक स्कूली बच्चों को दिया गया कम्प्यूटर प्रशिक्षण

(सुघर सिंह )

सैफई ( इटावा)स्मार्ट हलचल|शैक्षिक सत्र 2026- 27 में ब्लॉक संसाधन केंद्र सैफई में स्थापित आई०सी०टी लैब में विभिन्न 17 उच्च प्राथमिक विद्यालय/ कंपोजिट विद्यालयों से 22 बच्चों तथा 17 शिक्षकों को स्मार्ट क्लास /आई०सी०टी लैब के लिए उपलब्ध कराए गए पैनल तथा कंप्यूटर के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधन के साथ की गई। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर एवं ए०आई का महत्व बढ़ गया है और आने वाले समय में जिससे कंप्यूटर और ए आई का ज्ञान नहीं होगा वह निरक्षर की तरह समझा जाएगा। प्रातः 9:00 बजे से 12:30 बजे तक चले प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने पैनल और कंप्यूटर के विभिन्न भागों, सॉफ्टवेयर सहित उन्हें किस प्रकार संचालित किया जाए, के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त बच्चों को विभिन्न फाइलों, विभिन्न प्रकार की फाइल बनाना, पीपीटी, पीडीएफ, एक्सेल शीट बनाना, फोल्डर बनाना आदि की जानकारी दी गई। बच्चे प्रशिक्षण में आकर अत्यंत ख़ुश थे और अधिक समय देने की बात कह रहे थे। प्रशिक्षकों में शिक्षक श्याम किशोर, प्रद्युम्न कुमार, संध्या शर्मा, निधि गुप्ता, दिलीप सिंह, रचना पचौरी, भास्कर गुप्ता, आदि सम्मलित रहे।