Homeभीलवाड़ाटेक्सटाइल मार्केट की समस्याओं को लेकर नगर निगम भीलवाड़ा को सौंपा ज्ञापन

टेक्सटाइल मार्केट की समस्याओं को लेकर नगर निगम भीलवाड़ा को सौंपा ज्ञापन

Published on

भीलवाड़ा। उपभोक्ता अधिकार समिति युवा इकाई द्वारा आज नगर निगम आयुक्त के नाम सह आयुक्त हरनारायण माली को ज्ञापन सौंपकर भीलवाड़ा टेक्सटाइल मार्केट में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। युवा जिला अध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भीलवाड़ा टेक्सटाइल मार्केट पूरे राजस्थान में टेक्सटाइल हब के रूप में विख्यात है। यहां से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कपड़ों का निर्यात किया जाता है। प्रतिदिन देश-विदेश के व्यापारी यहां व्यापारिक गतिविधियों के लिए आते हैं। इसके बावजूद मार्केट क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरे टेक्सटाइल मार्केट में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, सड़कें टूटी-फूटी हैं तथा नालियों के ढक्कन टूटे होने के कारण क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। इन समस्याओं के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, जिससे व्यापारियों एवं आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम प्रशासन का ध्यान इन गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निवेदन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील राठी, पूर्व सभापति एवं केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु जाजू, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना दुबे, महामंत्री हार्दिक सोनी, कोषाध्यक्ष त्रिदेव मूंदड़ा, उपाध्यक्ष हर्ष राठी, प्रवक्ता आशीष शाह, पूर्व पार्षद चेतन मानसिहका सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

68 गांवों पर मंडराया डूब का खतरा, विधानसभा में गूंजी ग्रामीणों की पीड़ा; जहाजपुर विधायक ने सरकार से मांगा वैकल्पिक जल प्रबंधन मॉडल

दिलखुश मोटीस सावर (अजमेर)@स्मार्ट हलचल|बिसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के संभावित सरकारी प्रस्ताव पर अब...

विधायक आक्या ने विधानसभा में उठाया उचित मूल्य की दुकाने खोलने का मुद्दा उठाया

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में उचित...

प्यार का अनोखा रंग: नागौर के रियांबड़ी गांव में दुल्हन बनकर आया प्रेम, और खुली समाज की परतें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल| नागौर जिले के छोटे से गांव रियांबड़ी में प्रेम की...

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू, पहली सहरी के साथ शुरू हुए रोज़े,मुस्लिम समुदाय में उत्साह

 अजीम खान चिनायटा हिंडौन/स्मार्ट हलचल,इबादत का महीना रमज़ान के पहले रोजे पर मुस्लिम समुदाय में...

More like this

आसींद नगरपालिका का पीला पंजा चला, भारी विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण

आसींद। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने...

खबर का असर – 3 दिन पूर्व टूटे नाले का कराया निर्माण, कॉलोनी वासियों ने पालिका प्रशासन का जताया आभार

दीपक राठौर बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कस्बे मे इंदिरा कॉलोनी के कांग्रेस कार्यालय के समीप सबसे पुराने जावदा,...