Homeभीलवाड़ाराजीव गांधी ऑडिटोरियम बना खंडर, कांग्रेस ने किया शिलान्यास भाजपा ने किया...

राजीव गांधी ऑडिटोरियम बना खंडर, कांग्रेस ने किया शिलान्यास भाजपा ने किया था उद्घाटन, करोड़ों रुपए के खर्चे से बना ऑडिटोरियम अब अपने हालतों पर परेशान

राजीव गांधी ऑडिटोरियम की बिल्डिंग हुई झज्जर कुर्सियों ने लिया कबाड़ का रूप

जिम्मेदार अधिकारियों ने साधी चुप्पी मौन साधना में लीन

पांच वर्षों से बंद पड़ा राजीव गांधी ऑडिटोरियम नगर विकास न्यास का ध्यान तक नहीं

पवन बावरी

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर में स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम के हालत बुरे बने हुवे हैं ऑडिटोरियम की बिल्डिंग अब जर्जर हालत में रोना रो रही है नगर विकास न्यास के जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण करे हुवे है । कोई भी अधिकारी इस संदर्भ में बात करने को तैयार नहीं है जब अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो कोई भी कैमरे के सामने बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर बने इस ऑडिटोरियम का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2002 में किया था। वहीं 2008 में भाजपा सरकार के समय इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री सुरेंद्र गोयल ने किया था। उसके बाद से सारे सामाजिक और सरकारी कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित होते थे मगर अब यह ऑडिटोरियम पांच वर्षों से बंद पड़ा हे और धूल खा रहा है। अब यह खंडर के रूप में तब्दील हो चुका है। बिल्डिंग की सारी दीवारें जर्जर हालातों में पहुंच चुकी हैं कोई देख रेख करने वाला भी कोई नहीं है। अधिकारियों ने बातचीत में कहा कि पहले इसके रखरखाव के लिए टेंडर हुआ करते थे जो कि हर महीने साफ सफाई और मरमत के लिए राशि दी जाती थी मगर अब वह पांच वर्षों में बंद कर दि गई अब केवल चौकीदार तनख्वा नगर विकास न्यास द्वारा दी जाती हैं। जिससे केवल निगरानी होती हैं। जब राजीव गांधी ऑडिटोरियम के अंदर के हालत देखे तो हम दंग रह गए। चारों तरफ गंदगी और दीवारें टूटी हुई अंदर पड़ी कुर्सियों ने कबाड़ का रूप ले लिया। मजे की बात यह हे कि ऑडिटोरियम के बंद पड़े होने के बावजूद लाइट चालू दिखाई दी। ऑडिटोरियम के बेसमेंट में बरसात का पानी भी भरा हुआ है जिससे ऑडिटोरियम नींव कमजोर हालातों में है। ऑडिटोरियम की जिम्मेदारी नगर विकास न्यास के हाथों में है मगर अभी तक किसी भी अधिकारी या जन प्रतिनिधि ने इसकी सुध तक नहीं ली।

IMG 20251113 WA0110

कांग्रेस ने किया शिलान्यास भाजपा ने किया उद्घाटन

30 जुलाई 2002 में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया था। कांग्रेस के वर्तमान जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी 2002 में नगर विकास न्यास के अध्यक्ष थे जिस समय राजीव गांधी ऑडिटोरियम का शिलान्यास हुआ था। जिससे अब 23 से 24 साल हो चुके हैं।

भाजपा सरकार के समय 16 सितंबर 2008 को ऑडिटोरियम का उद्घाटन हुआ पूर्व सांसद वीपी सिंह और पूर्व मंत्री सुरेंद्र गोयल ने इसका उद्घाटन किया था । वर्तमान सांसद दामोदर अग्रवाल उसे समय के भाजपा के जिला अध्यक्ष हुआ करते थे । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड उसे समय नगर विकास न्यास के अध्यक्ष थे। उद्घाटन को 18 से 19 साल बीत चुके हैं। उसके बाद से एक भी बार राजीव गांधी ऑडिटोरियम की ना तो मरम्मत हुई और ना ही इसके पुनः निर्माण के लिए विचार किया गया।

भाजपा और कांग्रेस के राज में बने इस राजीव गांधी ऑडिटोरियम की और दोनों दलों के किसी भी नेता ने ध्यान तक नहीं दिया। भीलवाड़ा के विकास की बात करने वाले जनप्रतिनिधि अब कितना ध्यान देते हैं यह आने वाला समय बताएगा।

नगर विकास न्यास अपने कामकाज को लेकर कितना जिम्मेदार है यह जीती जागती तस्वीर राजीव गांधी ऑडिटोरियम की दिखाई देती है। सभी अधिकारियों ने इस पर अभी चुप्पी साध रखी है कोई भी अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है करोड़ों रुपए से बने राजीव गांधी ऑडिटोरियम अब केवल और केवल अपने हालातो पर आंसू बहा रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES