रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल /भवानी मंडी प्रमुख धार्मिक पर्व महाशिवरात्रि पर हर साल की भांति इस बार भी राष्ट्रीय युवा संगठन की ओर से महाशिवरात्रि पर भव्य शिव सवारी निकाली गई। शिव सवारी शिवालय मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिवालय पहुँची जिसका जगह जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। सवारी में कई आकर्षक झांकिया बनाई गई और प्रमुख आकर्षण का केंद्र किंग कोंग रहा जो हॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया है। शिव सवारी में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे जिसमें युवाओं की संख्या अधिक थी। सवारी में राष्ट्रीय युवा संगठन के संरक्षक सुरेशचंद्र उपाध्याय,नितिन शर्मा, नितिन उपाध्याय, कालू वर्मा,कालू सेन,अर्जुन सुमन व पवन पाटीदार आदि शामिल थे। शिव सवारी के आरम्भ में आरती के दौरान डॉक्टर जेके अरोड़ा,राजेश नाहर, बालूसिंह चौहान, चेतराज गहलोत व राजेश करावन आदि मौजूद थे।
