Homeभीलवाड़ाआसीन्द में पुलिस थानों व चौकियों में रिक्त पदों को शीघ्र भरेंगे...

आसीन्द में पुलिस थानों व चौकियों में रिक्त पदों को शीघ्र भरेंगे – गृह राज्य मंत्री

Published on

भीलवाड़ा, 19 फरवरी। गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर सहायक उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक तथा वृत निरीक्षक के रिक्त पदों को जल्द ही भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 10 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के विरुद्ध 8 हजार 557 पदों पर नियुक्ति दे दी गई है। शेष पदों पर भी दस्तावेज सत्यापन सहित सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नियुक्ति दी जा रही है।

श्री बेढ़म प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री जब्बर सिंह सांखला द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का गृह मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। इससे पहले सदस्य द्वारा पूछे गये मूल प्रश्न के लिखित जवाब में गृह राज्य मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र आसीन्द में पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय, पुलिस थानों व चौकियों में उपनिरीक्षक के 06 पद, सहायक उप निरीक्षक के 08 पद, हैड कॉन्स्टेबल के 18 पद एवं कॉन्स्टेबल के 15 पद रिक्‍त हैंI उन्होंने बताया कि समय- समय पर सीधी भर्ती एवं पदोन्नति परीक्षाओं का आयोजन किया जाकर रिक्त पदों को भरा जा रहा है।
….

Latest articles

68 गांवों पर मंडराया डूब का खतरा, विधानसभा में गूंजी ग्रामीणों की पीड़ा; जहाजपुर विधायक ने सरकार से मांगा वैकल्पिक जल प्रबंधन मॉडल

दिलखुश मोटीस सावर (अजमेर)@स्मार्ट हलचल|बिसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के संभावित सरकारी प्रस्ताव पर अब...

विधायक आक्या ने विधानसभा में उठाया उचित मूल्य की दुकाने खोलने का मुद्दा उठाया

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में उचित...

प्यार का अनोखा रंग: नागौर के रियांबड़ी गांव में दुल्हन बनकर आया प्रेम, और खुली समाज की परतें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल| नागौर जिले के छोटे से गांव रियांबड़ी में प्रेम की...

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू, पहली सहरी के साथ शुरू हुए रोज़े,मुस्लिम समुदाय में उत्साह

 अजीम खान चिनायटा हिंडौन/स्मार्ट हलचल,इबादत का महीना रमज़ान के पहले रोजे पर मुस्लिम समुदाय में...

More like this

आसींद नगरपालिका का पीला पंजा चला, भारी विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण

आसींद। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने...

खबर का असर – 3 दिन पूर्व टूटे नाले का कराया निर्माण, कॉलोनी वासियों ने पालिका प्रशासन का जताया आभार

दीपक राठौर बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कस्बे मे इंदिरा कॉलोनी के कांग्रेस कार्यालय के समीप सबसे पुराने जावदा,...