Homeभीलवाड़ाउदलियास क्षेत्र में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

उदलियास क्षेत्र में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Published on

उदलियास | उदलियास में मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज अंधड़, मेघ गर्जना और झमाझम बारिश के साथ कुछ देर तक छोटे बेर के आकार के ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासकर गेहूं सरसों की फसल प्रभावित होने से किसान मायूस नजर आए। उदलियास सहित कई गांवों में मौसम का मिजाज बदला। शिव सिंह सोलंकी ने बताया कि उदलियास में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम करीब पांच बजे अचानक काली घटाएं छा गई और छह बजे के आसपास मेघ गर्जना व आकाशीय बिजली की चमक के साथ तेज अंधड़ और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कुछ देर तक छोटे बेर के आकार के ओले भी गिरे। तेज अंधड़ के चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। अचानक हुई बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं खेतों सरसों की कटाई कर रहे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। कटाई के दौरान हुई बारिश से फसल खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान सरकार से मुआवजा दिलवाने की मांग की ।

Latest articles

68 गांवों पर मंडराया डूब का खतरा, विधानसभा में गूंजी ग्रामीणों की पीड़ा; जहाजपुर विधायक ने सरकार से मांगा वैकल्पिक जल प्रबंधन मॉडल

दिलखुश मोटीस सावर (अजमेर)@स्मार्ट हलचल|बिसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के संभावित सरकारी प्रस्ताव पर अब...

विधायक आक्या ने विधानसभा में उठाया उचित मूल्य की दुकाने खोलने का मुद्दा उठाया

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में उचित...

प्यार का अनोखा रंग: नागौर के रियांबड़ी गांव में दुल्हन बनकर आया प्रेम, और खुली समाज की परतें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल| नागौर जिले के छोटे से गांव रियांबड़ी में प्रेम की...

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू, पहली सहरी के साथ शुरू हुए रोज़े,मुस्लिम समुदाय में उत्साह

 अजीम खान चिनायटा हिंडौन/स्मार्ट हलचल,इबादत का महीना रमज़ान के पहले रोजे पर मुस्लिम समुदाय में...

More like this

आसींद नगरपालिका का पीला पंजा चला, भारी विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण

आसींद। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने...

खबर का असर – 3 दिन पूर्व टूटे नाले का कराया निर्माण, कॉलोनी वासियों ने पालिका प्रशासन का जताया आभार

दीपक राठौर बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कस्बे मे इंदिरा कॉलोनी के कांग्रेस कार्यालय के समीप सबसे पुराने जावदा,...