Monday, February 16, 2026
Homeराजस्थानजयपुरसैनी छात्रावास महवा में आरक्षण मुद्दे पर बैठक, 25 फरवरी को जयपुर...

सैनी छात्रावास महवा में आरक्षण मुद्दे पर बैठक, 25 फरवरी को जयपुर विधानसभा घेराव की तैयारी तेज

नीरज मीणा

महवा।स्मार्ट हलचल/महवा स्थित सैनी छात्रावास में रविवार को सैनी आरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैनी समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि शहीद मोहन सिंह सैनी के पैतृक गांव गंधार से पैदल मार्च करते हुए जयपुर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सैनी समाज महवा द्वारा आयोजित बैठक में बताया गया कि जयपुर कूच करने वाले लोगों के लिए एक दिन का विश्राम दिनांक 20 फरवरी को रखा जाएगा तथा उनके खाने-पीने की व्यवस्था संपूर्ण सैनी समाज तहसील महवा की तरफ से रहेगी। साथ ही गांव-गांव जाकर 25 फरवरी को होने वाले विधानसभा घेराव के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रस्तावित हल्ला बोल रैली को लेकर कई नई रणनीतियां भी बनाई गईं। इस अवसर पर सैनी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रूपसिंह सैनी अध्यक्ष सैनी समाज तहसील महवा ,राजाराम सैनी अध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फुले, बबलू सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष फुले ब्रिगेड। तरुण सैनी महुआ प्रदेश सोसल मीडिया प्रभारी फुले ब्रिगेड, महावीर सैनी विधानसभा अध्यक्ष फुले ब्रिगेड,दुलीचंद सैनी लाला सैनी , नेमीचंद सैनी अध्यक्ष सब्जी मंडी महवा, पीतम वकील, कमल सैनी , राधेश्याम , शेरसिंह सैनी, राम सैनी,भोला सैनी लोकेंद्र सैनी, समय सैनी ,मोहरसिंह सैनी सहित अन्य समाज बंधु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular