Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की बैठक, एससी-एसटी अत्याचारों पर...

भीलवाड़ा में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की बैठक, एससी-एसटी अत्याचारों पर जताई चिंता

Published on

भीलवाड़ा । डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी जयपुर के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह का भीलवाड़ा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और जय भीम के नारों के साथ कार्यकर्ताओं व समाजबंधुओं ने उनका अभिनंदन किया। शहर के संगीत कला केंद्र में आयोजित बैठक में जिलेभर से अनुसूचित जाति वर्ग के प्रबुद्धजन और पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे। बैठक में एससी-एसटी वर्ग पर बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर चिंता व्यक्त की गई और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया गया।
अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार भीलवाड़ा आभार जताने आए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से ही वंचित वर्ग को शिक्षा के द्वार तक पहुंचने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, “अगर हम स्कूल तक नहीं पहुंचते तो नौकरी कैसे मिलती? हमें समाज के प्रति जवाबदेह बनना होगा और बाबा साहेब के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा।” उन्होंने बताया कि सोसायटी प्रदेश में करीब 1 करोड़ 45 लाख लोगों की संस्था है, जो अनुसूचित वर्ग के अधिकारों और सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत है।बैठक में वक्ताओं ने समाज में बढ़ रही घटनाओं पर गंभीर मंथन किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में समाजहित में संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। USG कानून के समर्थन में उठी आवाज, कहा— यह समतलीकरण की प्रक्रिया है । क्षेत्र में USG कानून को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सत्यवीर सिंह ने इसका समर्थन करते हुए इसे “समतलीकरण की प्रक्रिया” बताया है। उनका कहना है कि इस कानून का विरोध करना उचित नहीं है, क्योंकि इसका उद्देश्य समाज में समानता को बढ़ावा देना और सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाना है। समर्थकों का कहना है कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है, जिसकी आधारशिला भारतीय संविधान में निहित है। ऐसे में किसी भी सुधारात्मक कानून का उद्देश्य समाज में संतुलन और न्याय स्थापित करना होना चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वंतत्र पत्रकार भंवर मेघवंशी ने समाज से आह्वान किया कि सभी लोग संगठित रहें और एकता का परिचय दें। “हम सभी एक माला की तरह हैं, जिसमें अलग-अलग फूल जुड़कर एक भव्य माला का निर्माण करते हैं। विविधता में ही हमारी ताकत है,” वक्ताओं ने कहा। सामाजिक एकजुटता, पारस्परिक सम्मान और समान अधिकारों की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यकर्ता भंवर मेघवंशी , महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशीला सालवी, जिलाध्यक्ष सोहन लाल भोजपुरिया महासचिव बालू लाल मेघवंशी , पूरण मल बेरी, डॉ चेतराम रायपुरिया , जले सिंह,मोहन लाल वर्मा ,धर्मराज रेगर,भैरू लाल खोईवाल,गिरधारी मेघवाल, अखे राम बड़ोदिया,कैलाश देवतवाल,सतीश घुसर, धन्ना लाल खोरवाल,भंवर लाल मेघवंशी,रामसुख बैरवा, देबी लाल मेघवंशी,सुरेश मेघवंशी, एडवोकेट ममता मेघवंशी,ललिता मेघवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Latest articles

68 गांवों पर मंडराया डूब का खतरा, विधानसभा में गूंजी ग्रामीणों की पीड़ा; जहाजपुर विधायक ने सरकार से मांगा वैकल्पिक जल प्रबंधन मॉडल

दिलखुश मोटीस सावर (अजमेर)@स्मार्ट हलचल|बिसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के संभावित सरकारी प्रस्ताव पर अब...

विधायक आक्या ने विधानसभा में उठाया उचित मूल्य की दुकाने खोलने का मुद्दा उठाया

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में उचित...

प्यार का अनोखा रंग: नागौर के रियांबड़ी गांव में दुल्हन बनकर आया प्रेम, और खुली समाज की परतें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल| नागौर जिले के छोटे से गांव रियांबड़ी में प्रेम की...

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू, पहली सहरी के साथ शुरू हुए रोज़े,मुस्लिम समुदाय में उत्साह

 अजीम खान चिनायटा हिंडौन/स्मार्ट हलचल,इबादत का महीना रमज़ान के पहले रोजे पर मुस्लिम समुदाय में...

More like this

आसींद नगरपालिका का पीला पंजा चला, भारी विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण

आसींद। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने...

खबर का असर – 3 दिन पूर्व टूटे नाले का कराया निर्माण, कॉलोनी वासियों ने पालिका प्रशासन का जताया आभार

दीपक राठौर बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कस्बे मे इंदिरा कॉलोनी के कांग्रेस कार्यालय के समीप सबसे पुराने जावदा,...