(रमेश चंद्र डाड)
स्मार्ट हलचल/आकोला में लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा नंदराय मण्डल की कार्यशाला मण्डल अध्यक्ष सुरेश कुमार पाराशर की अध्यक्षता, कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक , एस टी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष पुरण डीडवानिया के मुख्य आतिथ्य में संपन हुई। कार्यशाला का संचालन प्रियदर्शी पारीक ने किया। इस दौरान अनिल पारीक ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं को लाभार्थियों के घर घर पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। पुरण डीडवानिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को नमो ऐप एवम् सरल ऐप डाउनलोड करवाया। इस दौरान मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवम् बुथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।