भीलवाड़ा, 19 फरवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शुक्रवार, 20 फरवरी को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे प्रातः 08:20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 10:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड, भीलवाड़ा पहुंचेंगे।
राज्यपाल बागड़े सड़क मार्ग से संगम विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान कर 10:35 बजे वहां पहुंचेंगे। तत्पश्चात 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक वे संगम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। दोपहर 01:30 बजे राज्यपाल हरि सेवा धर्मशाला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 01:45 बजे वहां पहुंचेंगे। वे दोपहर 01:45 बजे से 02:10 बजे तक आयोजित ‘सनातन मंगल महोत्सव’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम उपरांत दोपहर 02:15 बजे वे पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए आगामी कार्यक्रमों हेतु प्रस्थान करेंगे । राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
राज्यपाल 20 फरवरी को भीलवाड़ा दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता
Published on










