मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है निःशुल्क जल सेवा अभियान — डॉ. मनोज जैन

मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी|स्मार्ट हलचल।दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी द्वारा गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर ग्रीष्मकालीन निःशुल्क जल सेवा का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जयपुर-बयाना रेल के यात्रियों को शीतल जल एवं शरबत पिलाकर सेवा का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज जैन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे के एक्सईएन अनिल कुमार जैन, एडीईएन पी.के. तिवारी, आरपीएफ थाना प्रभारी अशोक मीणा, मुख्य कार्य निरीक्षक शहवाज अख्तर उपस्थित रहे। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल, फेडरेशन के रीजन उपाध्यक्ष विमल जैन गोधा, संस्थापक अध्यक्ष सुमेर जैन सोनी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या एवं सचिव महेश जैन ने सभी अतिथियों का माला, साफा एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ग्रुप द्वारा यह निःशुल्क जल सेवा लगातार 18 वर्षों से ग्रीष्मकाल में संचालित की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मनोज जैन, एक्सईएन अनिल जैन, एडीईएन पी.के. तिवारी, शहवाज अख्तर, थाना प्रभारी अशोक मीणा, सीएमआई हरी सिंह मीणा एवं प्रवीण जैन गंगवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में जब कोई घर से निकलना पसंद नहीं करता, तब ग्रुप के दर्जनों कार्यकर्ता, जिनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं, स्टेशन पर आकर बड़े स्नेह से यात्रियों को शीतल जल पिलाते हैं। यात्रियों को ट्रेन से नीचे न उतरना पड़े, इसके लिए कार्यकर्ता डिब्बों की खिड़कियों से ही उनकी बोतलों में पानी भरते हैं। यह सेवा अनुकरणीय है। रेल अधिकारियों ने रेलवे प्रशासन की ओर से जल सेवा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र जैन, योगेश जैन, चांदमल जैन, रमेश जैन, प्रमोद जैन कठूमर, राजेश जैन, राजेश जैन गंगवाल, शिक्षा अधिकारी रमेश जैन, सतीश जैन पांड्या, मंगल जैन, जगदीश जैन बिछोछ, शशि जैन, विद्या जैन, त्रिशला जैन, दिनेश गोयल, सुभाष सोगानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भगवान महावीर स्वामी की जय एवं णमोकार मंत्र के उद्घोष के साथ जल सेवा प्रारंभ की गई। ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या ने बताया कि यह जल सेवा 15 जुलाई 2026 तक निरंतर जारी रहेगी।