Homeभीलवाड़ाविधानसभा में गरजा शाहपुरा का सवाल, डॉ. लालाराम बैरवा ने पूर्व सरकार...

विधानसभा में गरजा शाहपुरा का सवाल, डॉ. लालाराम बैरवा ने पूर्व सरकार पर बोला करारा हमला

Published on

झूठी घोषणाओं से जनता को लड़ाने का आरोप, शाहपुरा को फिर जिला बनाने की उठी बुलंद मांग
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी

राजस्थान विधानसभा के सदन में गुरुवार को शाहपुरा का मुद्दा फिर गरमाया। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “राजनीतिक घोषणाओं के दम पर झूठी वाहवाही लूटी गई, लेकिन जनता ने सच्चाई पहचान ली, इसलिए आज वही सरकार विपक्ष में बैठी है।” विधायक बैरवा ने कहा कि पूर्व सरकार ने जिलों की घोषणाओं को राजनीति का हथियार बनाया और राजस्थान के लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया। शाहपुरा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सरकार से दो टूक मांग की कि शाहपुरा को पुनः जिला बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाए। बैरवा ने कहा कि सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि योजनाबद्ध विकास के साथ शाहपुरा को जिला बनाया जाए ताकि आमजन को प्रशासनिक सुविधाएं, रोजगार और बुनियादी ढांचे का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि शाहपुरा ऐतिहासिक, भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से जिला बनने की सभी कसौटियों पर खरा उतरता है। “यह क्षेत्र लंबे समय से जिला बनने की प्रतीक्षा में है, अब टालमटोल नहीं चलेगी,” उनके इस बयान पर सदन में सियासी हलचल देखी गई। विधानसभा में उठी इस आवाज से शाहपुरा के लोगों में नई उम्मीद जगी है। अब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं कि शाहपुरा को फिर से जिला बनाने की दिशा में कब और कैसे ठोस निर्णय लिया जाता है।

Latest articles

68 गांवों पर मंडराया डूब का खतरा, विधानसभा में गूंजी ग्रामीणों की पीड़ा; जहाजपुर विधायक ने सरकार से मांगा वैकल्पिक जल प्रबंधन मॉडल

दिलखुश मोटीस सावर (अजमेर)@स्मार्ट हलचल|बिसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के संभावित सरकारी प्रस्ताव पर अब...

विधायक आक्या ने विधानसभा में उठाया उचित मूल्य की दुकाने खोलने का मुद्दा उठाया

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में उचित...

प्यार का अनोखा रंग: नागौर के रियांबड़ी गांव में दुल्हन बनकर आया प्रेम, और खुली समाज की परतें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल| नागौर जिले के छोटे से गांव रियांबड़ी में प्रेम की...

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू, पहली सहरी के साथ शुरू हुए रोज़े,मुस्लिम समुदाय में उत्साह

 अजीम खान चिनायटा हिंडौन/स्मार्ट हलचल,इबादत का महीना रमज़ान के पहले रोजे पर मुस्लिम समुदाय में...

More like this

खबर का असर – 3 दिन पूर्व टूटे नाले का कराया निर्माण, कॉलोनी वासियों ने पालिका प्रशासन का जताया आभार

दीपक राठौर बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कस्बे मे इंदिरा कॉलोनी के कांग्रेस कार्यालय के समीप सबसे पुराने जावदा,...

नई गाड़ी का मुहूर्त कर घर के लिए निकला परिवार, बोनट से उठा धुआं, मची अफरा तफरी

राजेश जीनगर भीलवाड़ा । मुहर्त कर गाड़ी लेकर घर लोट रहे परिवार की नई नवेली...