मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल।परम पूज्य गणिनी शिरोमणी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी एवं पट्टगणिनी आर्यिका विज्ञमती माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में आज स्थानीय श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नसियां जी में धर्म सभा के दौरान श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन परिसर में गोल सर्कल के अंदर विराजमान की गई 1400 किलो वजनी, साढ़े तीन फीट ऊंची, बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से निर्मित कलात्मक छतरी के अंदर साढ़े नौ फुट की ऊंचाई पर भगवान महावीर स्वामी की मनोहारी प्रतिमा विराजमान करने के कार्य में बहुमूल्य सहयोग के लिए आज रेलवे के एक्स ई एन अनिल भावना जैन ललितपुर एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के अध्यक्ष नरेंद्र नीता जैन “नृपत्या” का अभिनंदन किया गया।
दिगंबर जैन समाज द्वारा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार जैन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के अध्यक्ष नरेंद्र जैन “नृपत्या” का *”जिन शासन प्रभावना सारथी”* अलंकरण से सम्मान किया गया। यह सम्मान श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन परिसर में भगवान महावीर स्वामी की विशाल एवं भव्य प्रतिमा विराजमान कराने के पुनीत कार्य में उनके द्वारा दिए गए विशेष सहयोग एवं समर्पण हेतु प्रदान किया गया।
*रेलवे स्टेशन पर प्रतिमा का महत्व:* श्री महावीर जी भारत का एक प्रमुख जैन तीर्थ क्षेत्र है जहाँ प्रतिवर्ष लाखों यात्री दर्शनार्थ आते हैं। रेलवे स्टेशन तीर्थ का प्रथम द्वार है। यहाँ भगवान महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा विराजमान होने से देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर उतरते ही तीर्थ क्षेत्र का आभास होगा। यह प्रतिमा अहिंसा, शांति एवं जियो और जीने दो के सिद्धांत का संदेश प्रसारित करेगी। साथ ही यह स्टेशन की पहचान बनेगी और जैन धर्म की प्रभावना में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
इस अवसर पर पूज्य माताजी श्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि तीर्थ क्षेत्रों की प्रभावना एवं जिन शासन की सेवा में योगदान देने वाले श्रावक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। दोनों बंधुओं ने धर्म प्रभावना के इस कार्य में निःस्वार्थ भाव से प्रशासनिक सहयोग प्रदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
समारोह में माताजी के कर-कमलों द्वारा अभिनंदन पत्र एवं जिन शासन प्रभावना सारथी अलंकरण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अलंकरण पत्र में श्री महावीर जी स्टेशन पर बनी प्रतिमा का चित्र एवं उनके योगदान का उल्लेख है।
कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल, देवेंद्र जैन पांड्या, अशोक पांड्या, विजेंद्र जैन, प्रेमचंद पटवारी, विमल कुमार जैन गोधा, प्रदीप कुमार जैन सोनी, सुमेर जैन सोनी, अरिहंत बोहरा, नरेंद्र गंगवाल, अरविंद गोधा, सुभाष सोगानी, पारस सोगानी, महेश जैन, मंगल जैन, डॉ मनोज जैन, जिनेंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन पांड्या, राजेश जैन गंगवाल, ज्ञानेंद्र जैन, प्रवीण जैन कठूमर नवनीत काला सतीश जैन पांड्या आलोक जैन, पंकज जैन, कृष्ण कुमार जैन, मोहनलाल जैन जगदीश जैन सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु, पदाधिकारी एवं श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। समाज ने दोनों साधर्मी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम का संचालन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के रीजन उपाध्यक्ष विमल जैन गोधा द्वारा किया गया।
