दो देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित दो युवक गिरफ्तार

बानसूर।स्मार्ट हलचल|नारायणपुर थाना पुलिस नें अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दों युवकों को गिरफ्तार किया हैं। थाना प्रभारी रोहिताश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर घाटा रोड स्थित चौगान तिराहे पर संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से दो देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान मुकेश (रेका माला बामनवास कांकड़) और गीलू गुर्जर (मालोडी, नारायणपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।