मामराज मीणा
स्मार्ट हलचल|नारायणपुर क्षेत्र के कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 3 मई को अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा एवं विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल के तत्वाधान में प्रथम विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें परीक्षार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।परीक्षा केंद्राधीक्षक दयानंद जांगिड ने बताया कि परीक्षा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर केंद्र पर सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान बढ़ाना और हुनर को मंच देना है। अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा।परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।
