विकास कार्यों में धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी विधायक राजेंद्र मीणा
नीरज मीणा
महुवा। स्मार्ट हलचल/महुवा उपखंड मुख्यालय की के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव,पुरस्कार वितरण,पूर्व विद्यार्थी मिलन,भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महुवा विधायक राजेंद्रमीना, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश मीना,विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सहाय तिवाड़ी, समाजसेवी विनीत बंसल महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष को पुत्र अवधेश अवस्थी सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभकिया गया। इसके बाद विधायक राजेंद्र मीणा सहित अतिथियों ने विद्यालय में संविधान कक्ष का भी फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत गान से स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम के मध्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद मीना ने विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं की मांगों के साथ विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया।
इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं में अभिभावकों अध्यापकों को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र मीना ने कहा कि महुवा विधानसभा क्षेत्र में आमजन की राय के अनुसार विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं विकास कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने विद्यालय में पढ़ रही बेटियों से संवाद करते हुए उनके सपनों, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य पर विचार साझा किए।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि बेटियाँ हमारी शान हैं—उनकी शिक्षा,सुरक्षा और सशक्तिकरण ही एक सशक्त और समृद्ध समाज की मजबूत नींव है।बेटियों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग,अवसर और मार्गदर्शन देना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि विद्यालय की समस्त मूलभूत आवश्यकताओं को जल्द पूरा किया जावेगा।साथ ही विद्यालय परिसर की इंटरलॉकिंग कार्य,बंदरों से बचाव हेतु द्वितीय मंजिल के कक्षों पर लोहे का जाल व विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करने के लिए मौके पर ही महुवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा आवश्यक निर्देश देकर शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा व अतिथियों ने विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं,उत्कृष्ट कार्य पर विद्यालय कार्मिकों तथा भामाशाहों का माला पहनकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य व स्टाफ द्वारा सभी पधारे अतिथियो,दर्जनों प्रधानाचार्यो व गणमान्य नागरिकों का माल्यार्पण व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।प्रस्तुतियों पर अतिथियों ने नगद पुरस्कार देकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदा किया।इस दौरान छात्राएं भावुक नजर आई।
कार्यक्रम के अंत मेंअंत सीबीईओ कमलेश मीना ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंच का संचालन व्याख्याता उमेश सांवरिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राजेश मीना,एसीबीईओ रामफल मीना,रामगोपाल मीना, महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्र प अवधेश अवस्थी,टीकाराम स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रकांत शर्मा,भारत विकास परिषद के भारत मीना, प्रयास संस्था के राजन मीणा, नोरंग मीणा, राकेश मीणा, एसएमसी सदस्यदिनेश बंसल, राम गोपाल शर्मा, प्रधानाचार्यो में प्रमिला गुप्ता,रामगोपाल शर्मा,रामनिवास मीना,हेतराम मीना,गोपाल प्रसाद शर्मा,कृष्णा शर्मा,जगराम मीना,दिनेश मीना,भरतलाल मीना,रेखा मीना,शकुंतला मीना,श्वेता बंसल,चेतराम मीना,प्रहलाद मीना,मानसिंह मीना,गुजराती टेलर सहित अभिभावक व सैंकड़ों छात्राएं व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे ।
