Homeभीलवाड़ाभाजपा के सातों विधानसभाओं के संयोजकों एवं सह संयोजकों की घोषणा

भाजपा के सातों विधानसभाओं के संयोजकों एवं सह संयोजकों की घोषणा

Published on

भीलवाड़ा 19 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने जिला प्रभारी संजय जैन ताऊ की सहमति से जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा की है।

​जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने भीलवाड़ा विधानसभा में विजय पोखरना को संयोजक एवं रमेश राठी को सह संयोजक नियुक्त किया है। इसी प्रकार ​आसीन्द विधानसभा में भगवती प्रसाद जोशी को संयोजक एवं देवीलाल साहू को सह संयोजक, माण्डल विधानसभा में बालूलाल आचार्य (हलेड़) को संयोजक एवं सत्यनारायण लड्ढा को सह संयोजक, सहाड़ा विधानसभा के लिए रामेश्वर छीपा को संयोजक एवं शंकर जाट (सांगवा) को सह संयोजक, शाहपुरा विधानसभा में शिवराज कुमावत को संयोजक एवं बजरंग सिंह राणावत को सह संयोजक, जहाजपुर विधानसभा में भैरूलाल टाक को संयोजक एवं कैलाश तिवाड़ी को सह संयोजक एवं इसी प्रकार माण्डलगढ़ विधानसभा के लिए अनिल पारीक को संयोजक एवं संदीप सोनी को सह संयोजक नियुक्त किया है।

जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि इन नियुक्तियों से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा और कार्यकर्ताओं के समन्वय से संगठन और अधिक प्रभावी बनेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।

Latest articles

प्यार का अनोखा रंग: नागौर के रियांबड़ी गांव में दुल्हन बनकर आया प्रेम, और खुली समाज की परतें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल| नागौर जिले के छोटे से गांव रियांबड़ी में प्रेम की...

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू, पहली सहरी के साथ शुरू हुए रोज़े,मुस्लिम समुदाय में उत्साह

 अजीम खान चिनायटा हिंडौन/स्मार्ट हलचल,इबादत का महीना रमज़ान के पहले रोजे पर मुस्लिम समुदाय में...

डी जी की गाड़ी से बहुत बड़ा हादसा होने से दो मासूम बच्चों की मोत हो गई

स्मार्ट हलचल|टोंक जिला मुख्यालय पर स्थित गोल डूंगरी में डी जी की गाड़ी से...

राजे छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत व अभिनंदन

निंबाहेड़ा, 19 फरवरी 2026 स्मार्ट हलचल|निंबाहेड़ा क्षत्रीय मराठा समाज द्वारा राजे छत्रपति शिवाजी महाराज की...

More like this

खबर का असर – 3 दिन पूर्व टूटे नाले का कराया निर्माण, कॉलोनी वासियों ने पालिका प्रशासन का जताया आभार

दीपक राठौर बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कस्बे मे इंदिरा कॉलोनी के कांग्रेस कार्यालय के समीप सबसे पुराने जावदा,...

नई गाड़ी का मुहूर्त कर घर के लिए निकला परिवार, बोनट से उठा धुआं, मची अफरा तफरी

राजेश जीनगर भीलवाड़ा । मुहर्त कर गाड़ी लेकर घर लोट रहे परिवार की नई नवेली...